{"_id":"5e73f8a08ebc3e7697288be2","slug":"coronavirus-effect-mats-wrapped-in-mosques-appeals-to-people-to-offer-namaz-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: मस्जिदों में लपेटी गईं चटाइयां, लोगों से घर पर नमाज पढ़ने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का खौफ: मस्जिदों में लपेटी गईं चटाइयां, लोगों से घर पर नमाज पढ़ने की अपील
Fri, 20 Mar 2020 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
नमाज(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते मुंबई में कई मस्जिदों ने एहतियाती तौर पर नमाज से पहले हौज में वुजू करने पर रोक लगा दी है। वसाई-विरार इलाके में नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से मस्जिदों में आने के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन
एक मौलवी ने कहा कि शहर की कई मस्जिदों ने कालीन (चटाइयां) हटा दी हैं ताकि हर नमाज से पहले फर्श की अच्छी तरह सफाई की जा सके। कई मस्जिदों ने लोगों से हौज में वुजू करने के बजाय नलों से निकलने वाले पानी से वुजू करने की अपील की है।
विज्ञापन
कुछ मौलवियों ने कहा कि नमाजी घर से ही वुजू करके मस्जिद आ सकते हैं। माहिम जामा मस्जिद के ट्रस्टी फरहाद खलील ने कहा, 'लोग को सलाह दी गई है कि वे फर्ज नमाज अदा करने के लिये मस्जिद में आएं और सुन्नत तथा नफिल घर पर भी पढ़ सकते हैं।'
विज्ञापन