फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Dr Randeep Guleria said no evidence of serious infection in children

बच्चों में कोरोना: डॉ. गुलेरिया ने किया गंभीर संक्रमण की आशंका से इनकार, कहा- कोई सबूत नहींं

Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यहां देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इस दौरान बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण की आशंका को लेकर बात की।

विज्ञापन
Coronavirus : Dr Randeep Guleria said no evidence of serious infection in children
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान बच्चों के ऊपर बताए रहे अधिक खतरे पर बात की। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत का या दुनिया का डाटा देखें तो अब तक ऐसा कोई डाटा सामने नहीं आया जिसमें यह दिखाया गया है कि बच्चे अधिक संक्रमित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता में मौजूद डॉ, गुलेनिया ने कहा कि यहां तक कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी जो बच्चे इस वायरस से संक्रमित हुए वह हल्के बीमार ही पड़े। उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं समझता कि हमें भविष्य में बच्चों पर किसी गंभीर संक्रमण का खतरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नए मामलों में तेजी से आ रही गिरावट: केंद्र

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में रोजाना कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार और तेजी से गिरावट आ रही है। हालांकि सरकार ने जोर दिया कि कोविड-19 संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और लहर को आने से रोका जा सके।

प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सात मई को चरम स्तर पर पहुंचने के बाद से दैनिक नए मामलों में करीब 79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कोविड की दूसरी लहर पर कहा कि दैनिक नए मामलों में लगातार और तेजी से गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना के 20,822 मामले आए और 252 मौतें हुई हैं जो दुनिया में सबसे कम है। भविष्य में कोरोना की और लहरों को रोकने के लिए सरकार ने पूरी आबादी का टीकाकरण होने तक कोविड संबंधी व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed