फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Dont use mask unnecessarily, Delhi Metro buses sanitized daily says Arvind Kejriwal

बेवजह न पहनें मास्क, दिल्ली मेट्रो-बसों को रोज किया जा रहा सेनेटाइज: अरविंद केजरीवाल

Sun, 08 Mar 2020 01:53 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Dont use mask unnecessarily, Delhi Metro buses sanitized daily says Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोनावायरस से बिना वजह डरने की आवश्यकता नहीं है। बिना डॉक्टरों की सलाह के मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली की 25 जगहों पर इसकी चेकिंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली मेट्रो और बसों को रोजाना सेनेटाइज कर सुरक्षित बनाया जा रहा है, इसलिए उनके इस्तेमाल से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन तीन मरीजों को वायरस के सम्पर्क में आने की जानकारी मिली थी, उनके सभी संभावित आसपास के लोगों को सर्विलांस पर चेक किया गया है। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लोगों को यहां रखकर उनकी चेकिंग की जा रही है। इसलिए किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


पीड़ितों को पेड लीव देने की बात कही गई है। जिससे उनके घर का खर्च भी चलता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में चेकिंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मेट्रो और बसों को रोजाना सेनेटाइज किया जा रहा है। इसलिए सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है कोरोना 

डॉक्टर नूतन ने बताया कि यह वायरस एक व्यक्ति की छींक से दूसरे व्यक्ति को जाता है। छींक एक से सवा मीटर तक जा सकती है, इसलिए खांसते समय व्यक्ति को अपने मुंह पर रुमाल रखना चाहिए। रुमाल की जगह एक बार इस्तेमाल होने वाले टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। 


हाथ को लगातार धोने से भी ये वायरस खत्म हो जाता है। इसके अलावा हाथ के बजाय कोहनी से मुंह ढकने की कोशिश की जानी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति को मुंह ढकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इससे अनावश्यक भय फैलता है। बिना वजह मास्क की कीमतें बढ़ रही हैं। 

कायदे से हर छः घण्टे में मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन यह सम्भव नहीं है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। N-95 और N-99 मास्क केवल मरीजों को देखभाल कर रहे डॉक्टरों को चाहिए होता है, यहां तक कि नर्सों के लिए भी इसकी आवश्यकता नहीं है। इसलिए बिना वजह मास्क पहनने की होड़ करने से बचें। 


हार्ड सरफेस पर यह वायरस केवल दो-तीन घण्टे से अधिकतम आठ घंटे तक जीवित रह सकता है। सॉफ्ट सरफेस पर यह दो दिन तक जीवित रह सकता है, इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed