फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Despite taking both doses of vaccine, covid 19 test is necessary for entry into Assam

कोरोना: टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी असम में प्रवेश के लिए कोविड-19 जांच जरूरी

Sun, 18 Jul 2021 05:56 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 18 Jul 2021 05:56 PM IST
सार

असम सरकार ने राज्य में प्रवेश के लिए जांच प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इसके तहत, टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए भी असम में प्रवेश के वास्ते कोविड-19 जांच अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
Coronavirus : Despite taking both doses of vaccine, covid 19 test is necessary for entry into Assam
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम सरकार ने राज्य में प्रवेश के लिए जांच प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इसके तहत, टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए भी असम में प्रवेश के वास्ते कोविड-19 जांच अनिवार्य होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे थे, जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके थे, ऐसे में एक बार फिर असम में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले असम सरकार ने 25 जून 2021 के अपने उस फैसले को 15 जुलाई को वापस ले लिया, जिसमें कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुके हवाई एवं रेल यात्रियों को अनिवार्य कोविड-19 जांच से छूट प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएस) के निदेशक डॉ. लक्ष्मण एस ने कहा कि टीके की दोनों खुराक ले चुके कुछ लोग भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों में बीमारी के गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते वे संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे लोग हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed