फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Demand for Students Board exams to be canceled or made online

कोरोना वायरस: छात्रों की मांग- बोर्ड परीक्षाएं रद्द हों या ऑनलाइन कराई जाएं

Fri, 09 Apr 2021 07:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Apr 2021 07:29 AM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं

विज्ञापन
Coronavirus: Demand for Students Board exams to be canceled or made online
CBSE Board exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने चेंज डॉट ओआरजी की याचिका पर हस्ताक्षर कर सरकार से मई में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं रद करने या ऑनलाइन कराने का अनुरोध किया है। बीते चार दिन से ट्विटर पर हैशटैक कैंसिल बोर्ड एग्जाम 2021 ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


इसके ट्रेंड किए जाने की शुरुआत सोमवार से हुई थी। इस हैशटैग से एक पोस्टर भी वायरल हुआ था जिसमें 10 अप्रैल को इंडिया गेट पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि अब वैक्सीन है और वायरस की प्रकृति का पता है। यदि परीक्षा नहीं कराएंगे तो 12वीं पास करने वाले बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में दिक्कत हो जाएगी। बस हमें कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल की तरह इस बार भी परीक्षा सेंटरों की संख्या को बढ़ाया गया है।  वहीं बोर्ड की ओर से बीते सप्ताह घोषणा की गई थी कि यदि कोई छात्र खुद या परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित होने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं बैठता तो स्कूल 11 जून तक उचित समय पर उसके लिए प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।


प्रैक्टिकल ऑनलाइन कराने की मांग
दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने प्री बोर्ड परीक्षा, मिड टर्म परीक्षा व परीक्षा की तैयारी के लिए बुलाए जा रहे बच्चों के प्रैक्टिकल ऑनलाइन या फोन से मौखिक रूप से कराने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री व सीबीएसई चेयरमैन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में पढ़ने वाले नौवीं व ग्यारहवीं के बच्चों को बिना परीक्षा के ही पास करने की घोषणा की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed