फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus death toll suddenly increased in West Bengal, BJP Kailash Vijayvargiya demands CM Mamata Banerjee resignation

पश्चिम बंगाल में अचानक बढ़ी कोरोना मृतकों की संख्या, भाजपा ने की ममता के इस्तीफे की मांग

Wed, 06 May 2020 09:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 May 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus death toll suddenly increased in West Bengal, BJP Kailash Vijayvargiya demands CM Mamata Banerjee resignation
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है जिसको लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन


अचानक बढ़ी मरने वालों की संख्या
पिछले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बंगाल में एक मई को कोरोना के मरीजों की संख्या 623 थी और मरने वालों की 33। दो मई को आंकड़े में कोई फर्क नहीं आया। तीन मई को कोरोना मामले 738 हो गए लेकिन मरने वालों की संख्या 33 ही रही।
विज्ञापन


चार मई को मरीजों की संख्या 777 हो गई और मरने वालों की संख्या 33 से बढ़कर 35 हो ई। वहीं, पांच मई को मरीजों की संख्या 908 हो गई और मरने वालों की संख्या अचानक बढ़कर 133 हो गई। यानी एक दिन में 98 लोगों की मौत हो गई है। छह मई को मरीजों की संख्या 1344 और मौत का आंकड़ा बढ़कर 140 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंकड़ों को लेकर केंद्र और ममता सरकार में तनातनी
पश्चिम बंगाल सरकार की कोरोना वायरस के आंकड़ों पर केंद्र से तनातनी चल रही है। ममता सरकार ने माना है कि कोरोना मरीजों का डेटा इकट्ठा करने के तरीके में चूक हुई है। सरकार का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि कुछ मामले दर्ज न हो पाए हों। 

भाजपा ने की ममता के इस्तीफे की मांग
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आंकड़े सामने आने के बाद ममता सरकार से इस्तीफे की मांग की है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गंभीर तरीके से बात करनी चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। वो तुंरत इस्तीफा दें। 


बंगाल में कोरोना मृत्युदर 12.8 फीसदी 
केंद्रीय टीम ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में टीम के मुखिया और भारत सरकार के विशेष सचिव अपूर्व चंद्रा ने लिखा कि राज्य सरकार ने अलग-अलग समय पर मरने वालों और कोरोना मरीजों का जो ब्योरा दिया है, उनमें बहुत फर्क है। राज्य में कोरोना से मृत्युदर 12.8 फीसदी है जो किसी भी राज्य से ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed