{"_id":"5e79003c8ebc3e768b4982a2","slug":"coronavirus-death-of-an-elderly-person-infected-with-corona-virus-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
Tue, 24 Mar 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।
विज्ञापन
मृतक 57 साल का था। वह उत्तर 24 परगना जिले के दमदम का निवासी था। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसे 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर था। हालांकि उसने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन फरवरी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा किया था।
विज्ञापन
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, 'उस व्यक्ति को सांस लेने में काफी तकलीफ थी। हमने अपनी ओर से उचित ऐहतियाती कदम उठाए लेकिन आज दोपहर उसने दम तोड़ दिया।' राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों को सरकारी अस्पताल के पृथक वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन