{"_id":"5f59f93d8ebc3e2bb7620a50","slug":"coronavirus-death-in-india-69-percent-of-total-deaths-recorded-in-four-states-maharashtra-is-motst-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से कुल मौतों का 69 फीसदी हिस्सा केवल चार राज्यों में, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से कुल मौतों का 69 फीसदी हिस्सा केवल चार राज्यों में, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
Thu, 10 Sep 2020 03:31 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित कुल मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्यों में हैं जबकि अब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं - महाराष्ट्र से 9,67,349, आंध्र प्रदेश से 5,27,512, तमिलनाडु से 4,80,524, कर्नाटक से 4,21,730 और उत्तर प्रदेश से 2,85,041 मामले हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन डाटा के मुताबिक, देश में 9,19,018 लोग अब भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। संक्रमण का इलाज करा रहे 74 प्रतिशत से अधिक मरीज नौ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित 49 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं। महाराष्ट्र इस मामले में सबसे ऊपर है जहां ऐसे मरीजों की संख्या 2,50,000 है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश 97,000 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 95,735 मामलों में से 23,000 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से और 10,000 से ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश से हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 1,172 लोगों की मौत हुई जिसमें से 32 प्रतिशत मौत यानि 380 लोगों की मौत महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद कर्नाटक में 128 लोगों की और तमिलनाडु में 78 लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय ने कहा कि कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 95,735 मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 44,65,863 हो गए और 1,172 लोगों की मौत से मृतक संख्या 75,062 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 34,71,783 हो गई है।