फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus: CRPF and ITBP postponed upcoming exams and courses

कोरोना वायरस: CRPF और ITBP ने रद्द किए सभी परीक्षाएं एवं कोर्स

Tue, 17 Mar 2020 06:17 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 17 Mar 2020 06:17 PM IST
सार

इनमें पदोन्नति के अलावा कई तरह के 'इन सर्विस कोर्स' भी शामिल हैं। इन परीक्षाओं का शेड्यूल 16 मार्च से 31 मार्च तक जारी किया गया था। ये सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
CoronaVirus: CRPF and ITBP postponed upcoming exams and courses
सीआपीएफ के जवान - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों एवं पॉजिटिव केसों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उसका असर अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है। देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने मार्च में होने वाली सभी विभागीय परीक्षाओं जैसे 'प्रमोशनल कोर्स' और 'इन सर्विस कोर्स' आदि को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी ने सिपाही एवं ट्रेड्समैन की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इसकी लिखित परीक्षा 22 मार्च को होनी थी। देश के 11 शहरों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन

 

सीआरपीएफ की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस के चलते बल ने आगामी सभी परीक्षाओं को टाल दिया है। इनमें पदोन्नति के अलावा कई तरह के 'इन सर्विस कोर्स' भी शामिल हैं। इन परीक्षाओं का शेड्यूल 16 मार्च से 31 मार्च तक जारी किया गया था। ये सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। सीआरपीएफ में मौजूदा जो ट्रेनिंग चल रही है या अन्य किसी तरह का कोर्स जारी है, वहां पर मेडिकल सुविधा मुहैया करा दी गई है। डॉक्टर सभी प्रशिक्षणार्थियों की मेडिकल जांच कर यह पता लगाएंगे कि उनमें कोई कोरोना का संदिग्ध तो नहीं है।


जहां भी कोई ट्रेनिंग चल रही है, वहां के मेडिकल अफसर को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह कोरोना वायरस की जांच के लिए उचित कदम उठाए। आईटीबीपी ने सिपाही एवं ट्रेड्समैन की जो लिखित परीक्षा स्थगित की है, उसकी नई तिथि बाद में जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed