फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus COVID-19 You Should Know symptoms look like day by day

हर दिन इस तरह आपके शरीर पर हमला करता है Coronavirus, दिख रहे हैं ये लक्षण तो तुरंत करें संपर्क

Wed, 25 Mar 2020 04:50 PM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus COVID-19 You Should Know symptoms look like day by day
सोशल मीडिया: कोरोना और जीवन का हाइवे - फोटो : social media

चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) विश्व के लिए महामारी बनकर उभरा है। अर्थव्यवस्था ठप हो गई है तमाम बड़े शहर लॉकडाउन की स्थिति में हैं। दुनिया के 186 देशों में फैल चुके इस वायरस से करीब चार लाख बीस हजार लोग संक्रमित हैं और मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच चुका है।


loader

चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) विश्व के लिए महामारी बनकर उभरा है। अर्थव्यवस्था ठप हो गई है तमाम बड़े शहर लॉकडाउन की स्थिति में हैं। दुनिया के 186 देशों में फैल चुके इस वायरस से करीब चार लाख बीस हजार लोग संक्रमित हैं और मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच चुका है।

इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों पर हमला करता है। इसके बाद व्यक्ति में इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अब सवाल है कि ये वायरस किस तरह शरीर पर हमला करता है? इसका इलाज किस तरह किया जाता है और सबसे पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं?

इसका जवाब सीधा है। कोविड-19 के शुरुआती लक्षण सर्दी और फ्लू जैसे ही होते हैं जिससे कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। लेकिन इस वायरस के बारे में ये जान लेना जरूरी है कि यह किस तरह आपके शरीर पर हमला करता है? दिनों के हिसाब से कोरोना वायरस के लक्षण कैसे सामने आते हैं और कब ये व्यक्ति के शरीर में पूरी तरह से दिखना शुरू होते हैं।

Corona virus Graphics
Corona virus Graphics - फोटो : Amar Ujala

अलग-अलग चरणों में आपके शरीर पर हमला करता है COVID-19

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय लग सकता है।
  • COVID-19 का सबसे पहला लक्षण है बुखार। यह पहले दिन का लक्षण है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सबसे पहले बुखार होता है।
  • दूसरे दिन आपको थकाम महसूस होगी। आप कुछ भी करने में खुद को असमर्थ पाएंगे।
  • तीसरे दिन संक्रमित व्यक्ति को सूखी खांसी होती है। एक हफ्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
  • बाद में व्यक्ति को खुद में निमोनिया जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। कोरोना वायरस की शिकायत होने पर पहले पांच दिनों में आपको इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अध्ययन के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित 80 फीसदी लोगों में संक्रमण के मामूली लक्षण देखे गए, जैसे बुखार और खांसी। जोकि इस संक्रमण के पहले चरण के लक्षण हैं।
  • कुछ लोगों को एक या दो दिनों के लिए उल्टी या डायरिया का भी अनुभव हो सकता है।
  • हालांकि ऐसी स्थिति आने से पहले मरीजों को अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए। ज्यादा गंभीर मामलों में व्यक्ति सांस नहीं ले पाता और उसकी मुत्यु हो जाती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल में 138 मरीजों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक 85 फीसदी मरीज ही कोरोना वायरस के पहले चरण का अनुभव करते हैं। जबकि सात में से एक मरीज पूरे तीन सप्ताह के लक्षणों से गुजरता है। इसके संक्रमण का पहला चरण सात दिनों तक रहता है और दूसरा चरण दो सप्ताह या इससे ज्यादा भी रह सकता है। जोकि बाद में जानलेवा भी साबित हो सकता है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन से धोते रहें। चेहरे, नाक या मुंह पर हाथ न लगाएं और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। बाहर जाने से बचें। अगर आपके अंदर भी ऐसे किसी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो घबराएं नहीं डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed