फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus: Covid-19- PM Narendra Modi interacts with India’s heads of diplomatic missions and sarc leaders via video conferencing

Coronavirus: दुनिया के साथ मिलकर भारत लड़ रहा है कोविड-19 से जंग

Wed, 01 Apr 2020 09:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Apr 2020 09:02 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, विदेश सचिव, दुनियाभर के मिशन लड़ रहे हैं लड़ाई
  • कोविड-19 सेल 16 मार्च से सक्रियः साथ में 75 युवा आईएफएस अधिकारियों की टीम
  • सुरक्षा, बचाव, जांच और चिकित्सा के उपकरणों के आयात का चल रहा है प्रयास
  • विदेशी सहायता लेने से परहेज नहीं

विज्ञापन
CoronaVirus: Covid-19- PM Narendra Modi interacts with India’s heads of diplomatic missions and sarc leaders via video conferencing
Covid-19- PM Narendra Modi interacts with India’s heads of diplomatic missions - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से जंग में भारत दुनिया के देशों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और दुनिया भर में फैले भारतीय मिशन, दूतावास लगातार सक्रिय हैं।

विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी दम्मू रवि के निर्देशन में 75 युवा आईएफएस अधिकारियों की टीम ने कोविड-19 सेल के माध्यम से मोर्चा संभाल रखा है। सूत्र बताते हैं देश में कोविड-19 से लड़ने के लिए एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क, वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सीय संसाधनों की कमी की भरपाई के लिए भी विदेश मंत्रालय के अफसर लगातार प्रयासरत हैं।

विज्ञापन

2500 भारतीयों को विदेश से ले आए

विदेश मंत्रालय में स्थापित कोविड-19 सेल ने अब तक दुनिया के देशों से 3300 टेलीफोन कॉल, 2200 के करीब ई-मेल प्राप्त किए हैं। भारत इन पर अमल करते हुए चीन, ईरान, इटली समेत अन्य देशों से करीब 2500 भारतीयों को एयरलिफ्ट करके देश ले आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएमआर की टीम ने ईरान समेत कई देशों में जाकर लोगों का परीक्षण किया। भारत में आने पर भी लोगों का परीक्षण किया गया और जिनमें निगेटिव लक्षण पाए गए, उन्हें घर भेज दिया गया।

जबकि कोरोना के पॉजिटिव लक्षण वाले लोगों को क्वारंटीन में रखा गया। इसके बाद सरकार ने बाहर से आए लोगों की जानकारी स्थानीय प्रशासन (राज्यों) को भी दे दी। इसके अलावा दूसरे देश जाकर फंसे भारतीयों को भी कोविड-19 सेल ने सहूलियत दिलाने का प्रयास किया।

तबलीगी जमात के मरकज में आए लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सरकार के स्तर पर इस समय केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय समेत कई अन्य के बीच में उच्च स्तर पर तालमेल चल रहा है। सूत्र बताते हैं तब्लीगी जमात के मरकज का मामला सामने आने के बाद न केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय बल्कि विदेश मंत्रालय के भी कान खड़े हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय निजामुद्दीन मरकज और मरकज के बाद पलायन कर गए तब्लीगी समाज के लोगों को लेकर काफी सख्त है। मंत्रालय के सूत्रों का मानना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यहां नियमों की अवहेलना हुई है।

बताते हैं इसे केंद्र में रखकर भारतीय कानून व्यवस्था के अनुसार सरकार तब्लीगी समाज के मरकज में शामिल होने आए विदेश नागरिकों के खिलाफ भी कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

प्रधानमंत्री ने की कई राष्ट्राध्यक्षों से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविद-19 से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परस्पर सहयोग को बढ़ावा दिया है। इसके लिए वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उन्होंने रूस, सऊदी अरब समेत 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा की। सार्क देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग की और भारत ने अपने वादे को निभाया।

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार अपने अमेरिकी समकक्ष से बात की। बातचीत के दौरान कोविड-19 से लड़ने की तैयारियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। अफगानिस्तान के हालात को लेकर बात हुई।

भारत लेगा अंतरराष्ट्रीय सहायता

कोविड-19 से जंग में अमेरिका समेत कुछ देशों ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सूत्र बताते हैं, कोरोना से मुकाबले के लिए भारत पीएम केयर फंड में अंतरराष्ट्रीय सहायता लेगा। दुनिया भर में फैले मिशन, दूतावास में अधिकारी भारतीय मानकों को ध्यान में रखकर लोगों की सहायता कर रहे हैं।



कई देशों में अब भी मौजूद भारतीयों की मदद की जा रही है। जिन छात्रों या भारतीयों की वीजा अवधि समाप्त हो रही है, भारतीय मिशन उसे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कुछ देश अपने स्तर पर भारत को चिकित्सीय उपकरण समेत अन्य सहायता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed