फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News cases in india 47638 new infections reported  670 patients died of deadly virus

Coronavirus India: वृद्धि के बाद आज फिर घटे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 47,638 नए मरीज

Fri, 06 Nov 2020 10:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today Latest News cases in india 47638 new infections reported  670 patients died of deadly virus
भारत में आज कोरोना मामले: कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल हुई बढ़ोतरी के बाद आज फिर मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को 50,209 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 670 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 670 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,11,724 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,65,966 है। पिछले 24 घंटे में 54,157 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 

ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,20,773 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 7,189 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,985 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed