Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 38074 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 38,074 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जो सोमवार को सामने आए 45,903 मामलों की तुलना में काफी कम है। वहीं, इस दौरान दैनिक मौतों में भी गिरावट देखी गई है। लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 500 से कम रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,074 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड-19 के चलते इस दौरान 448 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 85,91,731 है।
With 38,074 new #COVID19 infections, India's total cases surge to 85,91,731. With 448 new deaths, toll mounts to 1,27,059
विज्ञापन विज्ञापन
Total active cases are 5,05,265 after a decrease of 4,408 in the last 24 hrs.
Total cured cases are 79,59,406 with 42,033 new discharges in the last 24 hrs pic.twitter.com/W0SUtgqE84— ANI (@ANI) November 10, 2020
आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79,59,406 है। पिछले 24 घंटे में 42,033 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से कम बनी हुई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,05,265 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 4,408 की कमी हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,27,059 है।