फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike Of 63509 New Cases & 730 Deaths In Last 24 Hours

Coronavirus India: कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 63 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 63509 नए मामले

Wed, 14 Oct 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike Of 63509 New Cases & 730 Deaths In Last 24 Hours
पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 63509 नए मामले - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि दैनिक मामलों में पहले के मुकाबले कमी देखी जा रही है। बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 63,509 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 63 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63,509 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 730 लोगों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 72,39,390 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन

 

वहीं, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 63,01,928 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 8,26,876 हैं, जिसमें हर रोज गिरावट हो रही है। ये इस बात का संकेत है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश सही दिशा में कार्य कर रहा है। वहीं, कोरोना के चलते अब तक कुल 1,10,586 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed