फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update: Spike Of 62212 New Cases & 837 Deaths In Last 24 Hours

India CoronaVirus Cases: कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रही गिरावट, पिछले 24 घंटे में 62212 नए मामले

Sat, 17 Oct 2020 09:57 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 17 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update: Spike Of 62212 New Cases & 837 Deaths In Last 24 Hours
पिछले 24 में कोरोना के 62 हजार से अधिक मामले - फोटो : PTI

देश में एक बार फिर दैनिक कोरोना वायरस मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोविड-19 के कुल मामले भले ही 74 लाख को पार कर गए हैं, लेकिन दैनिक मामलों में गिरावट एक सकारात्मक संकेत है। शुक्रवार को कोरोना के 63,371 मामले दर्ज किए गए। वहीं, आज कोविड-19 के 62,212 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। दूसरी तरफ, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 62,212 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 837 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से 74,32,681 लोग संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन

 

कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,24,596 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,95,087 है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के अंतर में वृद्धि हो रही है। वहीं, अब तक 1,12,998 लोगों की वायरस से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed