फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in India: Total cases of corona infection in India exceed 80 million

कोरोना वायरस: भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले हुए 80 लाख के पार 

Thu, 29 Oct 2020 12:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in India: Total cases of corona infection in India exceed 80 million
राजेश भूषण (स्वास्थ्य मंत्रालय) - फोटो : एएनआई

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार रात को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 80 लाख के पार चली गई जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 73 लाख से अधिक हो गई।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,90,322 हो गए थे। वहीं 508 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात को जारी वायरस तालिका के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 80,36,084 तक पहुंच गई जबकि 1,20,456 लोग अब तक इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। इसके मुताबिक, देश में अब तक 73,10,184 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। यह तालिका संबंधित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सूचना पर आधारित है। देश में अभी 6,10,803 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.64 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 अक्टूबर तक कुल 10,54,87,680 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,66,786 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed