{"_id":"5fcb0bab8ebc3ecf6611e23e","slug":"coronavirus-covid-19-cases-today-in-india-latest-news-update-36652-new-cases-reported-in-last-24-hours-512-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36652 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 90 लाख के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36652 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 90 लाख के पार
Sat, 05 Dec 2020 10:34 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 36 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
देश में कोविड-19 के 36,652 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को 96 लाख के पार पहुंच गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,652 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,08,211 हो गई है। वहीं 512 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,700 हो गई है।
विज्ञापन
With 36,652 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 96,08,211
विज्ञापन विज्ञापन
With 512 new deaths, toll mounts to 1,39,700. Total active cases at 4,09,689
Total discharged cases at 90,58,822 with 42,533 new discharges in the last 24 hrs pic.twitter.com/JanwHFUTbh — ANI (@ANI) December 5, 2020
देश में अब तक 90,58,822 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 4,09,689 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है। बीते काफी दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 42,533 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।