फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 53370 New Cases And 650 Deaths Reported In Last 24 Hours

Coronavirus India Cases: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 70 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 53370 नए मामले

Sat, 24 Oct 2020 10:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 24 Oct 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 53370 New Cases And 650 Deaths Reported In Last 24 Hours
coronavirus - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सामने आए 54 हजार से अधिक मामलों के मुकाबले शनिवार को 53 हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, देश में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 53,370 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 650 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 78,14,682 हो गई है। 
विज्ञापन




आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले गिरकर सात लाख से नीचे पहुंच गए हैं। वर्तमान में देश में 6,80,680 सक्रिय मामले हैं, इसमें पिछले 24 में 14,829 की गिरावट दर्ज हुई है। 

वहीं, देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 70,16,046 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 67,549 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, कोरोना वायरस के चलते 1,17,956 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed