फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 30005 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 442 People Died

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30005 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 93 लाख के पार

Sat, 12 Dec 2020 09:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Dec 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 30005 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 442 People Died
पिछले 24 घंटे में 30 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन



इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,59,819 लोगों का इलाज चल रहा है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.66 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई। इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गई।

बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 442 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 87 की महाराष्ट्र में, 60 की दिल्ली में, 50 की पश्चिम बंगाल में, 29-29 की केरल और पंजाब में, 23 की हरियाणा में, 16 की कर्नाटक में तथा 14-14 संक्रमितों की मौत उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई।


कोरोना वायरस के कारण देश में कुल 1,42,628 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 48,059 की महाराष्ट्र में, 11,928 की कर्नाटक में, 11,870 की तमिलनाडु में, 9,934 की दिल्ली में, 8,966 की पश्चिम बंगाल में, 8,025 की उत्तर प्रदेश में, 7,049 की आंध्र प्रदेश में, 5,036 की पंजाब में और 4,148 संक्रमितों की मौत गुजरात में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed