फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus covid 19 cases in india today news 27071 new patients reported 336 people died

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 27071 नए मरीज, IIT मद्रास के छात्रावास में सभी छात्रों का होगा टेस्ट

Mon, 14 Dec 2020 01:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 cases in india today news 27071 new patients reported 336 people died
भारत में आज कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : social media

भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई।
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार देश में 93,88,159 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,52,586 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 प्रतिशत है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

आईआईटी मद्रास के छात्रावास में रहने वाले 66 छात्र हुए कोरोना संक्रमित
आईआईटी मद्रास का छात्रावास केवल 10 प्रतिशत छात्रों के साथ सीमित क्षमता पर काम कर रहा है। जैसे ही छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने कोरोना के लक्षणों के बारे में जानकारी दी, वैसे ही संस्थान ने छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों के लिए कोविड परीक्षण करने की व्यवस्था कर दी। एक दिसंबर से लेकर कल तक 66 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी आईआईटी मद्रास ने दी है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed