फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update 36594 new cases reported in last 24 hours 540 patients died

India CoronaVirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36594 नए मामले, 540 की मौत

Fri, 04 Dec 2020 12:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 04 Dec 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News Update 36594 new cases reported in last 24 hours 540 patients died
भारत मे कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,595 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,188 हो गई है।

देश में अब तक 90,16,289 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 4,16,082 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक 14,47,27,749 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से गुरुवार को 11,70,102 नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में 540 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 115 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 82, पश्चिम बंगाल में 49, हरियाणा में 32, केरल और उत्तर प्रदेश में 31-31, छत्तीसगढ़ में 22 और पंजाब तथा राजस्थान में 20-20 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक 1,39,188 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 47,472, कर्नाटक में 11,821, तमिलनाडु में 11,747, दिल्ली में 9,424, पश्चिम बंगाल में 8,576, उत्तर प्रदेश में 7,848, आंध्र प्रदेश में 7,014, पंजाब में 4,862, गुजरात में 4,031, मध्यप्रदेश में 3,300 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे। मंत्रालय ने बताया, 'हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed