फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases In India Latest News Update Today Covid 19 Cases 48648 New Cases Reported In Last 24 Hours

Coronavirus India: कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे, एक दिन में सामने आए 48648 नए मामले

Fri, 30 Oct 2020 09:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 30 Oct 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases In India Latest News Update Today Covid 19 Cases 48648 New Cases Reported In Last 24 Hours
Coronavirus in india - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोविड-19 के नए मामलों में कमी हुई है। गुरुवार को जहां 49,881 मामले सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 48,648 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के पार हो गई है। दूसरी तरफ, पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे पहुंची है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,648 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते 563 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 80,88,851 लोग संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 57,386 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,73,375 हो गई है। 


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले छह लाख से कम हो गए हैं। वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 5,94,386 हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे में 9301 की कमी हुई है। देश में अब तक कुल 1,21,090 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 29 अक्तूबर तक कोविड-19 के 10,77,28,088 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 11,64,648 नमूनों की जांच कल की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed