फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: Congress directs its states govt to ensure the availability of food and medicines in lockdown

कांग्रेस का अपनी राज्य सरकारों को निर्देश, लोगों के लिए भोजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें

Thu, 26 Mar 2020 09:12 PM IST
आसिम खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 26 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Congress directs its states govt to ensure the availability of food and medicines in lockdown
सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों के लिए भोजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपनी राज्य सरकारों को निर्देश जारी  किया है। पार्टी ने अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से कहा है कि वे अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अपने सांसद निधि फंड का इस्तेमाल अस्पतालों को सुसज्जित करने के लिए करें। जिससे कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद मिल सके।

विज्ञापन

 

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई घोषणा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की। कोरोना वायरस के संक्रमण में लोगों के इलाज में लगे डॉक्टरों, पारामेडिकल कर्मियों, चिकित्सा सेवा कर्मियों को 50 लाख रुपये प्रति परिवार का बीमा कवर दिया जाएगा।


राशन की दुकानों से 80 करोड़ परिवारों को अतिरिक्त पांच किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो दाल तीन महीने तक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8.69 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में दो-दो हजार रुपये की अग्रिम किस्त का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed