फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus, CM of Kerala demands from PM Modi, airlift Indians who stranded in Wuhan

CORONAVIRUS: केरल के सीएम का पीएम मोदी को पत्र, लिखा- वुहान में फंसे भारतीय लोगों को करें एयरलिफ्ट

Tue, 28 Jan 2020 05:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jan 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, CM of Kerala demands from PM Modi, airlift Indians who stranded in Wuhan
केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि चीन के वुहान में फैले कोरोनावायरस के कारण वहां फंसे भारतीय लोगों और दक्षिणी राज्यों के लोगों को एयरलिफ्ट किया जाए। पीएम मोदी को लिखे पत्र में विजयन ने कहा है कि ‘वुहान में हालात खराब होते जा रहे हैं’।

विज्ञापन


राज्य सरकार को सूचना मिली है कि वुहान यूनिवर्सिटी और दूसरी अन्य यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कई छात्र फंस गए हैं जहां कब्रगाह जैसे हालात हैं। वहां फंसे लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे लोग अपने देश-अपने घर लौट सकें। उन्होंने बताया कि वो इस मामले को लेकर विदेशमंत्री एस जयशंकर को भी दो बार पत्र लिख चुके हैं।

विज्ञापन

केरल रोगियों की मदद को तैयार

विजयन ने पत्र में ये भी लिखा है कि केरल, भारत के किसी हिस्से में कोरोना वायरस का रोगी मिलता है तो उनके इलाज के लिए चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने को तैयार है। वुहान से जो भी लोग लौटेंगे उनको हर हाल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करने में हर संभव मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में इच्छा जताई है कि चीन में स्थित भारतीय दूतावास को विशेष निर्देश दिया जाए कि वहां पर मौजूद भारतीय लोगों की हर संभव मदद करे। खासतौर पर वुहान और यिचियांग में फंसे लोगों की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed