फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus changing It Self : central government and Union Health Minister Mansukh Mandaviya has ordered to increase intensive monitoring, take precaution

बदल रहा है कोरोना : केंद्र सरकार ने दिया निगरानी बढ़ाने का आदेश, एहतियात बरतना भी जरूरी

Wed, 13 Apr 2022 05:40 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 Apr 2022 05:40 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकारों के साथ संपर्क कर कोविड सतर्कता नियमों के पालन पर जोर दिया जाए। टीकाकरण को लेकर जिला वार स्थिति की समीक्षा हर दिन हो। जिन जिले या राज्य जोखिम की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं तो वहां केंद्रीय स्तर पर भी प्रयास तेज करने चाहिए। दरअसल देश में एक्सई स्ट्रेन का पहला केस गुजरात में मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus changing It Self : central government and Union Health Minister Mansukh Mandaviya has ordered to increase intensive monitoring, take precaution
Coronavirus - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना वायरस लगातार अपने स्वरूप में बदलाव कर रहा है। इसके चलते कई जगहों पर संक्रमण के फिर से मामले भी सामने आने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश भर में निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया। मंगलवार को कोरोना के नए एक्सई वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञों के साथ बैठक की। नए वैरियंट की पहचान और गहन निगरानी को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोडा ने यूके, चीन और अमेरिका के हालातों के बारे में जानकारी देते हुए टीकाकरण और एहतियाती खुराक को लेकर जानकारी दी। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने केरल, मिजोरम, दिल्ली, हरियाणा सहित करीब पांच राज्यों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


हर दिन जिलावार समीक्षा जरूरी
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकारों के साथ संपर्क कर कोविड सतर्कता नियमों के पालन पर जोर दिया जाए। टीकाकरण को लेकर जिला वार स्थिति की समीक्षा हर दिन हो। जिन जिले या राज्य जोखिम की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं तो वहां केंद्रीय स्तर पर भी प्रयास तेज करने चाहिए। दरअसल देश में एक्सई स्ट्रेन का पहला केस गुजरात में मिला है। हालांकि इससे पहले मुंबई में एक केस मिला है, लेकिन उसे लेकर पुष्टि नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने इसे बीए.2 स्ट्रेन से 10 फीसदी ज्यादा संक्रमित बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन नए वैरियंट को दे रहा बढ़ावा 
बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट कई नए वैरियंट को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से एक्सई शृंखला के एक्सई व अन्य स्ट्रेन शामिल हैं। फिलहाल ये कोई भी गंभीर त्रासदी पैदा नहीं कर रहा है, लेकिन सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। 


एक दिन में मिले 796 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बीते एक दिन में 796 नए मामले सामने आए जबकि सोमवार को 861 केस दर्ज किए गए थे। वहीं कोरोना के कारण 19 लोगों की मौत हो गई। बीते एक दिन में 946 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसके चलते अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10,889 रह गई है, जो साल 2020 से अब तक की स्थिति में सबसे कम है। मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में 19 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना की वजह से 5,21,710 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed