{"_id":"60a94243ea85a30ac943e728","slug":"coronavirus-centre-allows-vaccination-campaign-in-private-and-government-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यस्थलों पर टीकाकरण: केंद्र ने दी मंजूरी, कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों को भी लग सकेगा टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्यस्थलों पर टीकाकरण: केंद्र ने दी मंजूरी, कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों को भी लग सकेगा टीका
Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
सार
कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार ने कार्यस्थलों पर भी टीकाकरण की अनुमति दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में केंद्र सरकार ने एक और फैसला लेते हुए निजी और सरकारी कार्यालयों में भी टीकाकरण की अनुमति दे दी है। इस संबंध में शनिवार को जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी कार्यालय में टीका लग सकेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने इसे लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भी लिखा है। मंत्रालय के अनुसार, औद्योगिक कोविड टीकाकरण केंद्रों और निजी कार्यालयों में बने केंद्रों में वह अस्पताल टीकाकरण कराएगा, जिसका कंपनी के साथ करार है।
विज्ञापन
The family members and dependants of the workers, as defined by the respective employers, can also be covered with #COVID19 vaccination at the industrial CVCs and the workplace CVCs: Additional Secretary, Union Health Ministry writes to States/UTs pic.twitter.com/BzubHGmA03
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 22, 2021
वहीं, इस अभियान में सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था थोड़ी अलग होगी। जानकारी के अनुसार यहां 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों के टीकाकरण की व्यवस्था केंद्र सरकार करेगी। वहीं, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वाले कर्मचारियों का टीकाकरण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।
देश में घट रही है कोविड संक्रमण की दर
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 की संक्रमण दर दस मई को 24.83 फीसदी से कम होकर 22 मई को 12.45 फीसदी रह गई है। वहीं, आठ राज्यों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि 18 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है।
वैक्सीन की बर्बादी में भी आ रही गिरावट
इसके साथ ही कोरोना टीकों की बर्बादी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की बर्बादी की दर एक मार्च को आठ फीसदी से कम होकर अब केवल एक फीसदी रह गई है। वहीं कोवैक्सीन टीके की बर्बादी दर इसी अवधि में 17 फीसदी से घटकर चार फीसदी रह गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के रोजाना मामलों की संख्या लगातार छठे दिन तीन लाख से कम रही और एक दिन में 2.57 लाख नए मामले सामने आए। सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो गए।