{"_id":"5e7df7248ebc3e6fd73c845e","slug":"coronavirus-central-government-will-give-3-months-advance-pension-to-senior-citizens-divyang-and-widows","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का बड़ा फैसला, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को मिलेगी 3 महीने की अग्रिम पेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र का बड़ा फैसला, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को मिलेगी 3 महीने की अग्रिम पेंशन
Fri, 27 Mar 2020 06:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने की अग्रिम पेंशन दी जाएगी। इन सभी को अप्रैल के पहले सप्ताह में पेंशन मिलेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घोषणा भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप का मुकाबला करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित राहत उपायों के आधार पर की गई है। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत उन्नत पेंशन योजना में 2.98 करोड़ पेंशनभोगी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एनएसएपी के अनुसार 60-79 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 200 प्रति माह और 80 वर्ष और उससे अधिक के नागरिकों को 500 रुपये महीना दिए जाते हैं। 40-79 वर्ष की आयु की विधवाओं को 300 रुपये और 80 वर्ष या उससे अधिक की विधवाओं को 500 रुपये महीना दिए जाते हैं।
विज्ञापन
79 वर्ष तक के सभी दिव्यांगों 300 रुपये और 80 वर्ष या उससे अधिक के दिव्यांगों के लिए 500 रुपये प्रति माह निर्धारित किए गए हैं।