फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Center strict on migration, DM and SP directly responsible for sealing boundaries of states, districts, lockdown india

पलायन पर सरकार सख्त: राज्यों-जिलों की सीमाएं सील, लॉकडाउन उल्लंघन पर डीएम-एसपी होंगे जिम्मेदार

Mon, 30 Mar 2020 04:17 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 30 Mar 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Center strict on migration, DM and SP directly responsible for sealing boundaries of states, districts, lockdown india
कोरोनावायरस: पलायन - फोटो : PTI

लॉकडाउन के उल्लंघन और लोगों के पलायन पर केंद्र सरकार ने गहरी नाराजगी जताते हुए राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को इसे सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। राज्यों व जिलों की सीमाएं प्रभावी रूप से सील करने और शहरों व हाईवे पर आवाजाही रोकने के भी निर्देश हैं। ऐसा न हुआ, तो जिलाधिकारी (डीएम) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीधे जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव राजीव गाबा व केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने रविवार को राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा, लॉकडाउन का पालन करने के लिए कैबिनेट सचिव व गृह मंत्रालय राज्यों के लगातार संपर्क में रहेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र के अहम निर्देश...

  • प्रवासी मजदूरों, गरीब-जरूरतमंदों के लिए अस्थायी तौर पर ठहरने, खाने-पीने का इंतजाम करें।
  • राज्य के बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को 14 दिन क्वारंटीन रखकर जांच करें।
  • कंपनियों, दुकानों या फैक्टरियों में काम करने वालों का वेतन बिना कटौती तय तारीख में मिले।
  • प्रवासी मजदूर समेत कामगारों-छात्रों से मकान मालिक एक महीने तक किराया नहीं मांगेंगे।
  • मकान मालिक ने जबरन घर खाली करने को कहा, तो तय कानूनों के मुताबिक कार्रवाई करें।

लापरवाही पर दो बड़े अफसर निलंबित, दो से जवाब-तलब

लॉकडाउन के बावजूद लोगों के पलायन और डीटीसी बसों के संचालन की गाज रविवार को दिल्ली के दो अपर मुख्य सचिव समेत चार अधिकारियों पर गिरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपर  मुख्य सचिव (परिवहन) रेणु शर्मा और प्रमुख सचिव (वित्त) राजीव वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सत्य गोपाल आैर एसडीएम सीलमपुर अजय अरोड़ा से जवाब-तलब किया गया है। आदेश के अनुसार, ये अधिकारी आपदा प्रबंधन कानून के दिशा-निर्देशों का पालन कराने में विफल रहे हैं। साथ ही, लॉकडाउन में जन स्वास्थ्य व सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed