फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today In India Live News Update On November 24, India Reports 9,283 New Cases and 437 Deaths In The Last 24 Hours

COVID-19: देश में पिछले 24 घंटे में 9283 नए मामले, 437 की मौत, सक्रिय मामले 537 दिन बाद सबसे कम

Wed, 24 Nov 2021 09:43 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Nov 2021 09:43 AM IST
सार

Coronavirus Cases India Live Update News: देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 437 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today In India Live News Update On November 24, India Reports 9,283 New Cases and 437 Deaths In The Last 24 Hours
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9283 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 437 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिजोरम में तीन लोगों की मौत
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 465 लोग ठीक हुए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,247 हैं। मिजोरम में अब तक 482 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामले 132320 हैं, इनमें से 127591 लोग ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 68 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,68,615 हो गई। जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,576 हो गई है। ये मंगलवार के आंकड़ें हैं। ठाणे में कोरान से मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। वहीं, पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,488 मामले सामन आए हैं और मृतक संख्या 3,294 है।

देश में 118 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-रोधी टीके की दी गई खुराक की संख्या मंगलवार को 118 करोड़ को पार कर गई। मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को शाम सात बजे तक टीके की 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

 

Koo App

#Unite2FightCorona #LargestVaccineDrive ➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 118.44 Cr (1,18,44,23,573). ➡️ More than 76.58 Lakh doses administered in last 24 hours. https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1774451

View attached media content

- Ministry of Health & Family Welfare, Govt of India (@mohfw_india) 24 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed