फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases today in india live news update on november 11

Covid-19: भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट

Thu, 11 Nov 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Nov 2021 10:09 AM IST
सार

Coronavirus Cases India Live Update News: देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,556 है, जो पिछले 266 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 340 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus cases today in india live news update on november 11
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13091 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,556 है, जो पिछले 266 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 340 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


देश में लगातार 34 दिनों से दैनिक मामले 20 हजार से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगातार 34 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
विज्ञापन


मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत
आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक टीकाकरण 110 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बुधवार को 110.18 करोड़ को पार कर गया। मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार शाम सात बजे तक टीके की 52 लाख (52,28,589) से अधिक खुराक दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 155 नए मामले 
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 155 नए मामले सामने आए जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,67,157 हो गई है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,549 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। सभी नए मामले और मौतें बुधवार को दर्ज की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed