फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases rising in India 150 district in the country may put lockdown report submitted to centre

कोरोना का कोहराम: देश के 150 जिलों में लग सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव

Wed, 28 Apr 2021 10:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Apr 2021 10:25 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य प्रणाली पर असर ना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
coronavirus cases rising in India 150 district in the country may put lockdown report submitted to centre
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामलों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी तेज कर दिया गया है लेकिन रोजाना लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। केंद्र सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उन शहरों में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है, जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी है। 
विज्ञापन


150 जिलों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कई जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार, राज्यों के साथ चर्चा करने के बाद लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए ऐसे कदमों को उठाने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फीसदी संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन संभव
केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में यह कहा गया है कि 15 फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन जिलों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन लगाना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य प्रणाली पर इसका बोझ पड़ेगा। 

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। सरकार ने बताया कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाकर 8,922 टन प्रतिदिन हो गया है। वहीं महीने के अंत तक इसके 9,250 टन प्रतिदिन होने की उम्मीद है।


बता दें कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा है। कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना से पीड़ित मरीजों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed