फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases india update 16 april 2021, maharashtra highest, delhi, mumbai , COVID19 cases, discharges, deaths

कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 63729 और दिल्ली में 19486 नए मामले, जानें बाकी राज्यों का हाल

Fri, 16 Apr 2021 09:48 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Apr 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
coronavirus cases india update 16 april 2021, maharashtra highest, delhi, mumbai , COVID19 cases, discharges, deaths
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 63,729 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र : 63729 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,729 नए मामले सामने आए हैं। जबिक 45,335 लोग ठीक हुए हैं और 398 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 37,03,584 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 6,38,034 है। जबकि अब तक कुल 30,04,391 लोग ठीक हुए हैं और कुल 59,551 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


पुणे में 10,963 नए मामले
पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,963 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हुई है और 10,282 लोग ठीक हुए हैं। यहां सक्रिय मामले 99,431 हैं, जबकि अब तक कुल 6,96,933 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 5,86,459 लोग ठीक हुए हैं और 11,212 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में 6194 नए मामले
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,194 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 75 लोगों की मौत हुई है। कुल 5,894 लोग ठीक हुए हैं। यहां 3,09,043 कुल मामले हैं। कुल 2,38,599 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 64,335 है।

दिल्ली : 19486 नए मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,486 नए मामले सामने आए हैं। जबिक 12,649 लोग ठीक हुए हैं और 141 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 8,03,623 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 61,005 है। जबकि अब तक कुल 7,30,825 लोग ठीक हुए हैं और कुल 11,793 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश : 11045 नए मामले, सीएम ने मांगा जनता से सहयोग

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,045 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7,496 लोग ठीक हुए हैं और 60 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 3,84,563 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 3,20,955 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 59,183 हैं और 4,425 लोगों की अब तक मौत हुई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के गंभीर संकट से पूरी दुनिया, हमारा देश और मध्य प्रदेश भी गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए जनता के सहयोग की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब का सहयोग मिलेगा।

मध्यप्रदेश : नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। दोनों ही कक्षाओं के अभ्यर्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

राजस्थान : 7359 नए मामले
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,359 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,791 लोग ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मामले 3,95,309 हैं और कुल 3,072 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल 3,38,424 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 53,813 है।

गुजरात : 8920 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,920 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3,387 लोग ठीक हुए और 94 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 3,84,688 है और कुल 5,170 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 3,29,781 लोग ठीक हुए हैं और कुल सक्रिय मामले 49,737 हैं।

झारखंड : शनिवार को सर्वदलीय बैठक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में कोविड-19 की स्थिति के आकलन के लिए शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

आंध्र प्रदेश : 6096 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,096 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2,194 लोग ठीक हुए हैं। यहां सक्रिय मामले 35,592 हैं। कुल मामलों की संख्या 9,48,231 है और कुल 7,373 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 9,05,266 लोग ठीक हुए हैं। 

उत्तराखंड : 2402 नए मामले
उत्तराखंड में कोविड-19 के 2,402 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें देहरादून में 1051 और हरिद्वार में 539 मामले शामिल हैं। कुल मामलों की संख्या 1,18,646 है।

कर्नाटक : 24 घंटे में 14859 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,859 नए मामले सामने आए हैं। 4,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 78 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।  यहां कुल मामले 11,24,509 हैं। जबकि कुल 10,03,985 लोग ठीक हुए हैं। कुल 13,190 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,315 है।

असम : 573 नए मामले
असम में बीते 24 घंटे में कोरोना के 573 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 113 लोग ठीक हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल 2,22,940 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामले 4,069 हैं और कुल 2,16,397 लोग अब तक ठीक हुए हैं, जबकि कुज 1,127 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब : 3915 नए मामले

पंजाब में कोरोना के 3,915 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,129 लोग ठीक हुए और 51 की मौत हुई है। यहां कुल 2,90,707 मामले सामने आ चुके हैं, अब तक कुल2,52,190 लोग ठीक हुए हैं। जबकि कुल 7,772 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 30,745 है।

चंडीगढ़ : 481 नए मामले
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 481 नए मामले सामने आए हैं। यहां 3,423 सक्रिय मामले हैं और 408 लोगों की अब तक मौत हुई है। कुल 29,047 लोग ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल : 6910 नए मामले
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,910 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,818 लोग ठीक हुए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 6,43,795 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 5,92,242 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 41,047 हैं और 10,506 लोगों की अब तक मौत हुई है।

बंगाल : आरएसपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी का निधन 
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि जंगीपुर विधानसभा सीट से आरएसपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी का अस्पताल में निधन हो गया है। वह कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाए गए थे और उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed