Coronavirus India Cases : फिर बढ़े दैनिक मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14,989 नए मामले, 98 लोगों की मौत
- कोरोना के दैनिक मामलों में फिर बढोतरी, एक दिन में सामने आए 14,989 नए मामले
- पिछले 24 घंटे में 98 लोगों ने इस खतरनाक वायरस की आगे हार मानी
- अब तक देश में 1,56,20,749 लोगों को लगा कोरोना का टीका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनो से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन बुधवार को फिर कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों को आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 98 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,57,346 हो गई है।
India reports 14,989 new COVID19 cases, 13,123 discharges and 98 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
— ANI (@ANI) March 3, 2021
Total cases: 1,11,39,516
Total discharges: 1,08,12,044
Death toll: 1,57,346
Active cases: 1,70,126
Total vaccination: 1,56,20,749 pic.twitter.com/tSK50SFKjY
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का दैनिक आंकड़ा संक्रमित होने वाले मरीजों से कम है। इसकी वजह से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 13,123 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।
एक दिन में 13,123 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,70,126 हो गया है। हालांकि ये आंकड़ा अभी भी दो लाख से कम है लेकिन कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी चिंता का विषय हो सकता है। इसके अलावा देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है और अब आम लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,56,20,749 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
मृतकों में 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारी थी
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में दो मार्च तक 21,84,03,277 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,85,220 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी। पिछले 24 घंटे में जिन 98 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 54, केरल में 16 और पंजाब में 10 लोगों की मौत हुई।
संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,57,346 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 52,238, तमिलनाडु में 12,502, कर्नाटक में 12,343, दिल्ली में 10,911, पश्चिम बंगाल में 10,270, उत्तर प्रदेश में 8,728 और आंध्र प्रदेश में 7,169 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।