{"_id":"6028aa65dfdd8a3a5a7c30cc","slug":"coronavirus-cases-india-reports-12194-new-covid19-cases-and-92-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India Updates : पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,194 नए मामले, 92 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India Updates : पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,194 नए मामले, 92 लोगों ने गंवाई जान
Sun, 14 Feb 2021 11:03 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
भारत में आज कोरोना के दैनिक मामले
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,194 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1.09 करोड़ के पार चला गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 12,194 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 92 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। देश में कोविड-19 का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,09,04,940 हो गया है।
विज्ञापन
India reports 12,194 new #COVID19 cases, 11,106 discharges, and 92 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,09,04,940
Total discharges: 1,06,11,731
Death toll: 1,55,642
Active cases: 1,37,567
Total Vaccination: 82,63,858 pic.twitter.com/Sce28w0YHC — ANI (@ANI) February 14, 2021
वहीं मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर 92 मरीजों की इस वायरस से मौत हो गई है, जिसके बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 1,55,642 पर पहुंच गया है। यही नहीं, देश में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि दैनिक संक्रमित मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा आ रहा है।
हालांकि पिछले 24 घंटे में जितने मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं, उनका आंकड़ा दैनिक संक्रमित आंकड़ों से कम है। पिछले 24 घंटे में 11,106 मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। अब देश में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,06,11,731 हो गया है। कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।
सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में यह संख्या दो लाख से कम है। मौजूदा समय में 1,37,567 मरीजों का ही अस्पताल और घरों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अब तक देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत 82,63,858 लोगों को टीका लग चुका है।
आंकड़ों के अनुसार भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
आईसीएमआर के अनुसार 13 फरवरी तक 20,62,30,512 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 6,97,114 नमूनों की जांच की गई।