India Coronavirus Live: कोरोना की रफ्तार में मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में 16,838 नए मामले
- कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, एक दिन में सामने आए 16,838 नए मामले
- पिछले 24 घंटे में 113 लोगों ने इस खतरनाक वायरस की आगे हार मानी
- सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी, 1,76,319 मरीजों का अस्पताल में हो रहा इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए हैं, अब देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,11,73,761 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 113 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है और कोविड-19 की वजह मृतकों की संख्या 1,57,548 हो गई है।
India reports 16,838 new #COVID19 cases, 13,819 discharges and 113 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,11,73,761
Total discharges: 1,08,39,894
Death toll: 1,57,548
Active cases: 1,76,319
Total vaccination: 1,80,05,503 pic.twitter.com/dvJmwZijdD — ANI (@ANI) March 5, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 13,819 मरीज ही कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के दैनिक मामले, स्वस्थ मामलों से ज्यादा आ रहे हैं। यही कारण है कि फिर से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में इजाफा हो रहा है।
पिछले 24 घंटे में 13,819 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,39,894 हो गया है। हालांकि देश में कोरोना के सक्रिय मामले अभी दो लाख से कम है लेकिन जिस रफ्तार से ये आंकड़ें बढ़ रहे हैं, ये एक तरह से चिंता का विषय हो सकता है।
इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और अब तक 1.80 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 13.8 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।
मुंबई के एक रेस्त्रां में दस लोग संक्रमित
इधर मुंबई के अंधेरी में एक रेस्त्रां में दस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अंधेरी के राधा कृष्णा रेस्त्रां के स्टाफ सदस्यों में से दस लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं, जिसके बाद उन्हें बीएमसी के जंबो कोविड सेंटर में भेज दिया गया है।