फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases 31 August, Corona Vaccination, Health Ministry

बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 30 हजार 941 नए केस, 350 लोगों ने गंवाई जान

Tue, 31 Aug 2021 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 09:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,941 नए मामले आए हैं जबकि 350 लोगों की मौत हो गई। वहीं 36,275 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases 31 August, Corona Vaccination, Health Ministry
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तासरी लहर की आशंका के बीच मंगलवार को बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोरोना के मामले लगभग 12000 कम आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,941 नए मामले आए हैं जबकि 350 लोगों की मौत हो गई। वहीं 36,275 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,70,640 है। वहीं सोमवार को बीते 24 घंटे में 42,909 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि  380 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 34,763  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। 

विज्ञापन


केरल को भी बड़ी राहत
केरल में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,622 मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। केरल के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक 64 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 30 अगस्त तक देशभर में 64 करोड़ 5 लाख 28 हजार कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते दिन 59.62 लाख वैक्सीन की खुराक लगाई गईं। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 15 लाख कोरोना सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 13.94 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि  स्वस्थ होने की दर 97.51 फीसदी है। कुल सक्रिय मामले 1.15 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed