फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases 26 august, Corona Vaccination, Health Ministry

फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत

Thu, 26 Aug 2021 10:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:01 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases 26 august, Corona Vaccination, Health Ministry
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। एक तरफ केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बीते  दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए थे जबकि 648 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। बुधवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 थी।
विज्ञापन


मंगलवार को आए थे 25, 467 नए मामले, 354 की हुई थी मौत
मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25, 467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। जबकि कल बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में फिर बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार 
केरल में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 31445 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,83,429 हो गई। जबकि 215 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,972 पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed