फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today all updates, Corona death cases today, corona positive cases in india

संकट: आज फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, बीते 24 घंटे में 42982 मरीज, 533 लोगों की मौत

Thu, 05 Aug 2021 10:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Aug 2021 10:20 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए हैं और 41,726 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है।

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today all updates, Corona death cases today, corona positive cases in india
कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए हैं और 41,726 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है। वहीं, 533 लोगों की जान चली गई।  देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,11,076 हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को कोविड-19 के लिए 16,64,030 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक इस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की संख्या 47,48,93,363 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 48.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश के आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित केरल में  
केरल में बीते 24 घंटे में कोविड के 22,414 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 34 लाख 71 हजार 563 हो गई। वहीं 108 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 17,211 हो गई।  
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना के तीन करोड़ से अधिक मामले 
महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 करोड़ 18 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से अब तक 4,26,290 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की  बात ये है कि 3 करोड़ 9 लाख 74 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू में 16 अगस्त तक के लिए बढ़ा नाइट कर्फ्यू 
बंगलूरू में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। शहर में बुधवार से 16 अगस्त तक फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है। 
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए हैं और 41,726 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed