फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india today 12 january, Covid 19 death case india, Omicron Cases in india

कोरोना का विकराल रूप: 24 घंटे में 15.8 फीसदी अधिक मिले नए मरीज, तीन दिन में 900 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

Wed, 12 Jan 2022 09:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1.94 लाख(1,94,720) से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 15.8 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india today 12 january, Covid 19 death case india, Omicron Cases in india
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद आज फिर इस जानलेवा वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1.94 लाख(1,94,720) से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 15.8 फीसदी अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में कुल 900 लोगों की मौतें हो गई हैं, जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में सक्रिय मामले 9.55 लाख(9,55,319) हो गए हैं। इस दौरान 60 हजार से अधिक(60,405) लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन


आज मंगलवार की तुलना में 26,657 मरीज अधिक
देश में आज मंगलवार की तुलना में कोरोना के 26,657 ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,68,063 मामले आए थे। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 11.05 फीसदी है। वहीं आज ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


अब तक  कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए। यानी अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच राज्यों में कोरोना की तेज रफ्तार
देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,424 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 21,259 मामले, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में 21,098 केस, तमिलनाडु में 15,379 और कर्नाटक में 14,473 मरीज मिले हैं। देश के कुल 54.77 फीसदी मरीज केवल इन पांच राज्यों से आए हैं। वहीं महाराष्ट्र से अकेले 17.68 फीसदी मामले सामने आए हैं।


आज से बाजार में उपलब्ध होगी ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर
ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर (OmiSure) आज यानी 12 जनवरी से बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। ओमिक्रॉन टेस्ट किट OmiSure को टाटा मेडिकल (Tata Medical) ने तैयार किया है। टाटा मेडिकल ने ओमिश्योर टेस्ट किट( OmiSure) की कीमत 250 रुपये प्रति टेस्ट तय की है, जो बाजार में उपलब्ध मौजूदा अन्य टेस्ट किट से सस्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed