कोरोना के दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 14199 नए मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,199 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। रविवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 14,264 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,199 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,05,850 हो गई है। वहीं, इस दौरान 83 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।
India reports 14,199 new #COVID19 cases, 9,695 discharges, and 83 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,10,05,850
Total discharges: 1,06,99,410
Death toll: 1,56,385
Active cases: 1,50,055
Total Vaccination: 1,11,16,854 pic.twitter.com/IfvuGrAgch — ANI (@ANI) February 22, 2021
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,99,410 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9,695 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,50,055 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 1,11,16,854 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 6,971 जबकि केरल में 4070 नए मरीज मिले हैं।