फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India 23 february, Active Cases, Death Cases, Recovery, Health Ministry All updates

कोरोना के मामले फिर बढ़े: कल की तुलना में 2000 अधिक लोग संक्रमित, 278 की मौत, सक्रिय मरीज घटकर 1.64 लाख हुए

Wed, 23 Feb 2022 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Feb 2022 09:43 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,102 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 278 लोगों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India 23 february, Active Cases, Death Cases, Recovery, Health Ministry All updates
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में  जहां आज कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है तो वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,102 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 278 लोगों की मौत भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 1.64 लाख (1,64,522) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.21 करोड़ (4,21,89,887) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.28 फीसदी हो गई है। देश में रिकवरी दर 98.42 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,28,67,031 
  • सक्रिय मामले: 1,64,522 
  • कुल रिकवरी: 4,21,89,887 
  • कुल मौतें: 5,12,622 
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,76,19,39,020

विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 176 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,76,19,39,020 से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। वहीं अब तक जांच करवाने वाले लोगों की संख्या 76.24 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 4778 कोरोना टेस्ट किए गए थे, जिनमें भोपाल में सिर्फ 103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमण दर घटकर दो फीसदी हो गई। पूरे प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में यहां 520 नए मरीज मिले हैं। साथ ही दो संक्रमितों की मौत हुई है। 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक 25 फरवरी को
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक 25 फरवरी को होने वाली है। इस बैठक में दिल्ली में और भी अधिक प्रतिबंधों में छूट को लेकर फैसला किया जा सकता है। बता दें दिल्ली में फिलहाल रात का कर्फ्यू लागू है और मॉल रात 8 बजे के बाद नहीं खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed