फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Relief, Not a single case in 325 districts of India, recovery rate is four times higher than deaths

राहत : देश के 325 जिलों में अभी एक भी केस नहीं, मौतों के मुकाबले ठीक होने की दर चार गुना ज्यादा

Fri, 17 Apr 2020 05:50 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 17 Apr 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Relief, Not a single case in 325 districts of India, recovery rate is four times higher than deaths
मथुरा में घर से बाहर आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते दिखे। - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 826 नए केस मिलने के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 12,759 हो गई। अब तक 420 मरीजों की मौत हुई है, 1,514 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 941 नए मामले सामने आए थे, जबकि 37 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 30,043 जांच के साथ अब तक 2.90 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि देश में संक्रमण से मौतों के मुकाबले चार गुना लोग ठीक हो रहे हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 325 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक कोई संक्रमित नहीं मिला है। देश में संक्रमण से मृत्यु दर 3.3 फीसदी है। वहीं, मरीजों में ठीक होने वालों का प्रतिशत 12.02 है।
विज्ञापन


ऐसे कई जिले जहां पहले मरीज मिले थे, वहां जमीनी स्तर पर हुई कार्रवाई व मुस्तैदी से संक्रमण पर काबू पा लिया गया। पुड्डुचेरी का माहे जिला में भी 28 दिन से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। यही नहीं, 17 राज्यों के 27 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिन में कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में छह की मौत, 62 नए मरीज
छह लोगों की मौत के साथ राजधानी में 62 नए मरीज मिले हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक कैंसर मरीज की संक्रमण से मौत हुई है।

रैपिड किट क्षेत्र में संक्रमण का पता लगाने के लिए

  • आईसीएमआर के अनुसार, देश में 5 लाख रैपिड टेस्टिंग किट आ गए हैं। इसमें रैपिड टेस्ट किट ल्यूजोन और वॉनफ्लो हैं। दोनों की संवेदनशीलता 80 फीसदी से ज्यादा है।
  • रैपिड टेस्टिंग में उन्हीं लोगों में बीमारी मिलेगी, जिनमें संक्रमण पहले से है, तुरंत नहीं।
  • इसका इस्तेमाल रोगों की जांच के लिए नहीं होता, बल्कि यह देखने के लिए होता है कि किसी खास क्षेत्र में संक्रमण बढ़ रहा है या नियंत्रित है या घट रहा है। इससे हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ही फायदा होगा।

जरूरी नहीं कि एंटीबॉडी कोरोना को हरा दे

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेड़कर ने बताया, जब कोई वायरस किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है तो शरीर उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडी तैयार करता है। अगर शरीर एंटीबॉडी तैयार कर भी ले तो इसका मतलब यह नहीं कि आगे फिर कभी कोरोना का हमला हुआ तो वह एंटीबॉडी उसे हरा देगी।

‘आईजीएम’ एंटीबॉडी शरीर में ज्यादा दिन नहीं रुकती। इसका मतलब, संक्रमण कुछ वक्त पहले हुआ है। वहीं, ‘आईजीजी’ एंटीबॉडी हो तो पता चलता है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है।

मुंबई : 2043 संक्रमित...जो कई राज्यों से भी ज्यादा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। अकेले मुंबई में 2043 संक्रमित हैं, जो कई राज्यों से भी ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीज 3202 हैं, वहीं 194 की मौत हुई है। मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में 26 केस के साथ संक्रमितों की संख्या 86 हो गई। जबकि एक और मरीज की मौत हो गई।

विमानन कंपनियों को रद्द टिकटों का देना होगा रिफंड

अगर किसी यात्री ने लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान (25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच) तीन मई तक के लिए हवाई यात्रा का टिकट बुक कराया था तो विमानन कंपनियों को पूरा पैसा रिफंड करना होगा। कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं वसूला जा सकेगा।

आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को आईपीएल-2020 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया। आईपीएल 29 मार्च से होना था। पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। वहीं, लॉकडाउन 2.0 के बाद इसका टलना तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed