{"_id":"5eaa0fc07ec364773603c2b9","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-icmr-built-nursing-robot-capable-of-taking-food-samples-from-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएमआर ने बनाया नर्सिंग रोबोट, मरीजों को खाना देने से सैंपल लेने तक में सक्षम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईसीएमआर ने बनाया नर्सिंग रोबोट, मरीजों को खाना देने से सैंपल लेने तक में सक्षम
Thu, 30 Apr 2020 05:07 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
आईसीएमआर
- फोटो : social media
आईसीएमआर के दुर्गापुर सेंट्रल मेकेनिकल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए एक रोबोट विकसित किया है। नर्सिंग रोबोट एचसीएआरडी स्वचालित है। इसके अलावा इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। 80 किलो वजनी इस रोबोट की कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं। यह मरीजों को खाना देने के साथ जांच के लिए उनका सैंपल भी लेने में सक्षम है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. हरीश हिरानी ने कहा, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल को बनाया गया यह रोबोट कोरोना के खिलाफ जंग में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसकी सहायता से मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ सीधे संक्रमण की चपेट में आने से बचेंगे।
विज्ञापन