फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Foot operated equipment will be used to wash hand in densely populated places, Principal Scientific Advisor Office issued guidelines

घनी आबादी वाले स्थानों पर हाथ धोने के लिए लगेंगे पैरों से चलने वाले उपकरण

Wed, 15 Apr 2020 03:48 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Foot operated equipment will be used to wash hand in densely populated places, Principal Scientific Advisor Office issued guidelines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घनी आबादी में रहने वाले लोगों को कपड़े धोने, नहाने और शौच के लिए सामूहिक रूप से स्थानों का प्रयोग करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने अधिक आबादी में रहने वाले लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसमें घनी आबादी में स्वच्छता बनाए रखने और सामुदायिक शौचालयों में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा शौच के समय अनिवार्य रूप से मुंह ढककर और जूतों का इस्तेमाल करना होगा। सामूहिक कार्यों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर विजय राघवन ने कहा है कि कोरोना को हराने के लिए घनी आबादी में प्रबंधन बहुत आवश्यक है। इसकी मदद से आबादी को संक्रमण से बचाया जा सकता है। ऐसी आबादी में हाथ धोने के लिए पैर से संचालित होने वाले उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े धोने और नहाने के पानी में कोलोरिन का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों घरों को साफ रखने के कीटाणुनाशक का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाए।


स्थानीय प्रशासन की स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों से मदद
प्रोफेसर राघवन ने कहा घनी आबादी को संक्रमण से बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों और कारपोरेट घरानों के सामाजिक सारोकार प्रोजेक्ट के तहत मदद ली जा सकती है। ऐसे स्थानों पर शौचालयों, स्नानाकेंद्र और कपड़ा धोने के स्थानों पर ध्यान केंद्रित करके  कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed