फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Central Government imposes temporary ban on use of rapid antibody test kit, ICMR

कोरोना: सरकार ने रैपिड एंटीबॉडी जांच किट के उपयोग पर लगाई अस्थायी रोक

Sat, 25 Apr 2020 10:56 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Apr 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Central Government imposes temporary ban on use of rapid antibody test kit, ICMR
गुवाहाटी में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट (त्वरित एंटीबॉडी जांच किट) के उपयोग पर अस्थायी रोक लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है जब तक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इसकी सटीकता की फिर से जांच नहीं कर लेती है, तब तक यह रोक जारी रहेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आईसीएमआर की टीमें इन रैपिड एंटीबॉडी जांच किट का विश्लेषण कर रही हैं, जो दो चीनी कंपनियों से खरीदी गई थीं। इसका उद्देश्य किट की दक्षता का पता लगाना है क्योंकि कुछ राज्यों से ऐसी खबरें आई थीं कि ये त्रुटिपूर्ण हैं और गलत नतीजे दे रही हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि जांच किट के नतीजे जगह-जगह पर अलग-अलग आ रहे हैं और इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनके हवाले से कहा था कि यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसकी सटीकता पर टिप्पणी नहीं की है। आईसीएमआर अपनी प्रयोगशाला में जांच और किट की दक्षता की समीक्षा कर रही है और जल्द ही इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह भी बताया कि शुक्रवार को राज्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक बैठक होने के बाद उनसे उस वक्त तक रैपिड एंटीबॉडी जांच किट का उपयोग रोकने को कहा गया, जब तक कि आईसीएमआर इसकी सटीकता पर मुहर नहीं लगा देती है।


उधर, आईसीएमआर के महामारी एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि रैपिड जांच और आरटी-पीसीआर जांच के नतीजों में अत्यधिक अंतर देखा जा रहा है, जो कुछ राज्यों में छह से 71 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा था कि यदि रैपिड जांच किट की खेप त्रुटिपूर्ण पाई गई तो कंपनी को उसकी जगह दूसरी खेप भेजने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed