फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus BMC will give free masks to those who violate rules will charge fine of Rs 200 too

कोरोना: नियम का उल्लंघन करने वालों को मुफ्त में मास्क देगी बीएमसी, वसूलेगी 200 रुपये जुर्माना

Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus BMC will give free masks to those who violate rules will charge fine of Rs 200 too
मास्क बांटते पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुंबई के निवासियों को कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार के लिए प्रेरित करने की खातिर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित करने का फैसला किया है जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के दिखेंगे। हालांकि दूसरी ओर, नगर निकाय मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं करने वालों से 200 रूपये का जुर्माना भी वसूलेगा।

विज्ञापन


बीएमसी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के कारण अप्रैल से लेकर 28 नवंबर तक 4.85 लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा उनसे जुर्माने के रूप में 10.7 करोड़ रुपये वसूले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बीएमसी ने कहा कि जुर्माना अदा करने के बाद जब व्यक्ति बिना मास्क के आगे बढ़ जाता है तो कोविड-19 रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का उद्देश्य पूरा नहीं होता अत: 'उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जाएंगे और जुर्माने के रूप में 200 रुपये वसूले जाएंगे।' आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 2,82,821 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed