फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Bailout Package could be announced soon, PM Narendra Modi can appeal for help

कोरोना : बेलआउट पैकेज की जल्द हो सकती है घोषणा, पीएम मोदी कर सकते हैं मदद की अपील

Tue, 24 Mar 2020 04:16 AM IST
गौरव पाण्डेय हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Mar 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Bailout Package could be announced soon, PM Narendra Modi can appeal for help
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के कारण विभिन्न क्षेत्रों को लगे झटके के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक असर को संभालने के लिए केंद्र सरकार जल्द बेलआउट पैकेज की घोषणा कर सकती है। बेलआउट पैकेज कितना हो, किन सेक्टरों को इस पैकेज का कितना हिस्सा मिले और इसके मापदंड क्या हों, इस पर सरकार में शीर्ष स्तर पर लगातार माथापच्ची हो रही है। सरकार द्वारा गठित कोविड-19 इकोनॉमिक रेस्पोंस टास्क फोर्स में भी बेल आउट पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति है। इस बीच उद्योग जगत और सेलिब्रिटियों से दान के लिए पीएम अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों के मुताबिक बेलआउट पैकेज की घोषणा कभी भी हो सकती है। विभिन्न क्षेत्रों को संकट से उबारने के लिए टास्क फोर्स की रिपोर्ट से सरकार भी सहमत है। फिलहाल बेल आउट पैकेज की रकम और कोरोना के कारण ज्यादा से ज्यादा  नुकसान झेलने वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि कोरोना के खिलाफ जंग के लिए कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी माना जाएगा।

विज्ञापन

मदद की अपील संभव

दुनिया के देशों के इतर भारत में उद्योगपति और सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे नहीं आए हैं। अब तक वेदांता के अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़, फिल्म निर्माता मनीष कुंद्रा ने तीन करोड़ और आनंद महिंदा ने वेंटिलेटर बनाने में मदद की घोषणा की है। सरकार चाहती है कि यह दायरा बढ़े। इसके लिए खुद पीएम मोदी मदद की अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने किया विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव का अध्ययन

पीएम द्वारा वित्त मंत्री की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स ने कोरोना के कारण विभिन्न क्षेत्रों पर पड़े प्रतिकूल असर का लगातार अध्ययन किया है। इस अध्ययन में विभिन्न क्षेत्रों को हुए अलग-अलग नुकसान का आकलन किया गया है। आकलन के बाद ही टास्क फोर्स में बेलआउट पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। इसके बाद सरकार में शीर्ष स्तर पर मंथन का दौर शुरू हुआ। गौरतलब है कि कोरोना के कारण सभी क्षेत्रों में भयावह प्रतिकूल असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed