{"_id":"5e7341eb8ebc3e6fc12992cc","slug":"coronavirus-ashwini-choubey-says-sun-bath-kill-virus-it-has-vitamin-d-which-increase-metabolism","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: केंद्रीय मंत्री की सलाह- धूप सेकें, सभी वायरस हो जाएंगे खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: केंद्रीय मंत्री की सलाह- धूप सेकें, सभी वायरस हो जाएंगे खत्म
Thu, 19 Mar 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरूवार को कोरोना वायरस को लेकर एक बयान दिया है। उनन्होंने वायरस से बचाव के संभावित उपाय के तौर पर धूप सेंकने की वकालत की।
विज्ञापन
चौबे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि 10-15 मिनट सूरज के सामने रहने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है क्योंकि धूप से विटामिन डी मिलता है। उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि विटामिन डी से वायरस खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
चौबे ने कहा, 'सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरज तेजी से चमक रहा है। हमें कम से कम 10-15 मिनट धूप लेनी चाहिए ताकि हमें विटामिन डी मिल सके जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ऐसे वायरस भी समाप्त हो जाते हैं। सभी को इस बारे में पता होना चाहिए।' भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 169 हो गए हैं।
विज्ञापन