फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus and Lockdown in India: Indian Army ban any movement till April 19, directs to follow strictly

कोरोना: सेना ने 19 अप्रैल तक किसी भी आवाजाही पर लगाई रोक, सख्ती से पालन का दिया निर्देश

Thu, 16 Apr 2020 07:49 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus and Lockdown in India: Indian Army ban any movement till April 19, directs to follow strictly
भारतीय सेना - फोटो : PTI

भारतीय सेना ने गुरुवार को अपने सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, छावनियों, मुख्यालयों और इकाइयों को निर्देश जारी कर उनसे सुनिश्चित करने को कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को देखते हुए 19 अप्रैल तक बलों की कोई भी आवाजाही नहीं हो।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश भर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था। उसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। लेकिन उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार सेना मुख्यालय में, सैन्य संचालन, सैन्य खुफिया सहित विभिन्न खंडों में 19 अप्रैल तक न्यूनतम कर्मचारियों की संख्या के साथ कामकाज होगा।

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर, सभी सैन्य प्रतिष्ठान, छावनी, मुख्यालय और इकाइयां 19 अप्रैल तक कोई आवाजाही नहीं करने (नो मूवमेंट) का सख्ती से पालन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि सेना मुख्यालय, कमान मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में 19 अप्रैल से तीन मई के बीच 50 फीसदी कर्मियों के साथ कामकाज होगा। यह भी कहा गया है कि सभी प्रशिक्षण गतिविधियां और अस्थायी ड्यूटी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।

सेना ने अपने निर्देश में कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी और प्रतिबंध किसी भी इकाइयों के परिचालन कार्यों में बाधा नहीं डालेंगे। आदेश के अनुसार सभी सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों के साथ-साथ रेजिमेंटल कार्यक्रम तीन मई तक स्थगित रहेंगे।


बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 826 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं, 1514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 420 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed