फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus all updates, Three more new patients, 34 confirmed so far in india

कोरोना का खौफः देश में तीन और नए मरीज, अब तक 34 में पुष्टि

Sun, 08 Mar 2020 03:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 03:45 AM IST
सार

  • ईरान यात्रा कर चुके दो लोग लद्दाख में मिले पॉजिटिव
  • ओमान से तमिलनाडु लौटे एक मरीज में भी हुई पुष्टि
  • देश में अब तक 34 मरीज, इलाज के बाद 3 हुए ठीक
  • अमृतसर में पिता-पुत्र, दिल्ली में संक्रमित मरीज की पत्नी शुरुआती जांच में मिले पॉजिटिव
  • पीएम ने आइसोलेशन के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था का दिया निर्देश

विज्ञापन
coronavirus all updates,  Three more new patients, 34 confirmed so far in india
मास्क पहने मेडिकल स्टाफ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया के 97 देशों तक फैल चुके कोरोनावायरस की चपेट में शनिवार को देश में तीन और लोग आ गए। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई। लद्दाख के जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई वे ईरान से लौटे थे। वहीं, तमिलनाडु में पॉजिटिव मिला व्यक्ति ओमान से आया है। पंजाब के होशियारपुर निवासी पिता-पुत्र शुरुआती जांच में संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में भर्ती संक्रमित पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए है। वहीं, जम्मू में गंभीर लक्षण वाले दो मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैैठक कर आइसोलेशन के लिए सुविधा और सही स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, तीनों नए मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, भारत होकर भूटान पहुंचे संक्रमित अमेरिकी नागरिक के संपर्क में आए 150 लोगों को निगरानी में रखा है। देश में अब तक मिले 34 मरीजों में केरल के तीन लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इटली के 16 पर्यटकों में दो का इलाज जयपुर और बाकी का गुरुग्राम में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार निवासी व्यक्ति, उसके आगरा निवासी छह रिश्तेदार, गुरुग्राम पेटीएम के एक कर्मचारी और गाजियाबाद में पॉजिटिव मिले एक मरीज का इलाज दिल्ली में हो रहा है। एक आईटी इंजीनियर तेलंगाना में भर्ती है। इस बीच, शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर 573 उड़ानों से आए 73766 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।

इटली से लौटे पिता-पुत्र में कोरोना की पुष्टि

होशियारपुर में पॉजिटिव मिले पिता-पुत्र 4 मार्च को इटली से दिल्ली होते हुए श्रीगुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर जांच के बाद उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया, दिल्ली की जांच में दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब सैंपल पुणे भेजे गए हैं।

इनके साथ इटली से आई महिला रिश्तेदार की रिपोर्ट निगेटिव है। चार मार्च को इन पिता-पुत्र के साथ सफर करने वाले सभी 104 यात्रियों की स्क्रीनिंग की है।

जांच के लिए 52 लैब, 57 पर सैंपल लेने की सुविधा

संदिग्धों की संख्या में लगातार वृद्धि के चलते केेंद्र सरकार ने 18 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में जांच के लिए 52 लैब संचालित किए हैं। इसके अलावा 57 अन्य लैब में नमूने लेने की सुविधा है। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग द्वारा संचालित 109 लैब में नमूने लिए जा रहे हैं। शुक्रवार तक इन केंद्रों पर 3,404 व्यक्तियों के 4,058 नमूनों का परीक्षण हो चुका है। इनमें वुहान से निकाले गए 654 लोगों के 1,308 नमूने भी हैं।
 

रिंगटोन की जगह जागरूकता संदेश

केंद्र सरकार के निर्देश पर टेलीकॉम कंपनियों ने रिंगटोन की जगह जागरूकता संदेश बजाना शुरू किया है। दूरसंचार विभाग ने कंपनियों से अगले आदेश तक कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता वाला ऑडियो संदेश चलाने को कहा है।

108 भारतीयों का सैंपल लेकर पहुंचा विमान

ईरान से 108 भारतीयों का स्वाब सैंपल लेकर एक विमान शनिवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली पहुंचा। इनकी जांच दिल्ली एम्स होगी। जिन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी, सरकार उनकी वापसी का इंतजाम करेगी। ईरान में करीब 2000 भारतीय फंसे हैं। वहीं, महान एयरलाइंस के इस विमान ने सुबह 10:30 बजे वापस तेहरान के लिए उड़ान भरी। भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए कई ईरानी नागरिक इस विमान से वापस गए।

यात्रा तारीख बदलने पर इंडिगो नहीं लेगा चार्ज

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कोरोना की दहशत को देखते हुए यात्रियों को सहूलियत देने का फैसला किया है। कंपनी ने शनिवार को एलान किया, 12 मार्च से 31 मार्च तक के टिकट में बिना किसी शुल्क यात्रा तिथि में बदलाव किया जा सकेगा। छूट केवल तारीख बदलने पर मिलेगी। टिकट रद्द करवाने पर फायदा नहीं मिलेगा।

अफवाह से बचें, नमस्ते करें : मोदी

मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि कोरोनावायरस को लेकर अफवाह से बचें। कोई परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पूरी दुनिया आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है। हमें भी हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना चाहिए।

फीफा 2020 का क्वालीफायर मैच टला

कई राज्यों में आधिकारिक समारोहों सहित होली के सार्वजनिक कार्यक्रम रद हो गए हैं। फीफा 2020 के लिए कतर के खिलाफ 26 मार्च को भुवनेश्वर में होने वाला भारत का क्वालीफायर मैच टाल दिया गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, 29 मार्च से मुंबई में होने वाले आईपीएल को टालने पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed